UP Election 2022: उत्तर प्रदेश की 59 विधानसभा के लिए आज मतदान

UP Election yogi
UP Election

लखनव उत्तर प्रदेश राज्य  के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर तीसरे चरण केआज  वोट डाले जाएंगे. (UP Election third phase) तीसरे चरण में राज्‍य के 16 जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में हाथरस जिले के साथ ही मैनपुरी,  झांसी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, फिरोजाबाद,कानपुर नगर, जालौन,, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों के विधानसभा क्षेत्रों का समावेश है.

आज होने वाले तीसरे चरण में कुल 627 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. प्रशासन की ओर से  शांति पूर्वक वोटिंग प्रक्रिया के लिए  सारी तयारी कर दी गयी है. आज सुबह 7 बजे से 6  बजे तक मतदान कोविड के नियमों का पालन करते हुए होगा 

आज होने वाले चुनाव मे मैनपुरी जिले की हाई प्रोफाइल  करहल  विधानसभा सीट भी शामिल है, जहां  से केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल भाजपा से अपनी किस्मत आजमा रहे है वही उनके सामने मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी  के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सामने हैं अलग अलग रुझान ओर ओर चुनाव पूर्व सुर्वेक्षण मे इस सीट पर काटे की टक्कर मानी गयी है .  प्रदेश मे होने वाले तीसरे चरण में 2. 15 करोड़  से ज्यादा लोग मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. जिसमे लगभग 1.16 करोड़ पुरुष मतदाता होंगे वही  लगभग 99 महिला मतदाता है.

UP Election करहल बनी हाई प्रोफाइल सीट 

समाजवादी पार्टी क्वे प्रमुख अखिलेश यादव ने मोदी योगी लहर से बचने के लिए सबसे सुरक्षित  मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र का चुनाव किया है . वर्ष  2017 में बीजेपी की मोदी लहर में भी सपा के सोबरन सिंह यादव ने इस सीट पर अपनी जीत बरकरार रखी थी .2017 मे समाजवादी पार्टी के उमेदवार  सोहम सिंह यादव ने  इस सीट पर  कुल 1,04,221 वोट लेकर मोदी लहर मे भी भाजपा को  38405 वोट शिकस्त दी थी

यह सपा की सबसे सैफ सीट मानी जाती थी लेकिन इस बार अखिलेश यादव को चुनावी मैदान मे कड़ी टक्कर देने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के बीजेपी उम्मीदवार के रूप में सामने आए है। दोनों पार्टी के हाई प्रॉफ़िल नेता आमने सामने आने से यह उत्तर प्रदेश चुनाव का सबसे रंजक एवम दिलचस्प मुकाबला बन गया है ।

 इस हाई प्रोफाइल सीट पर एक ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एसपी सिंह बघेल के लिए प्रचार कर शक्ति प्रदर्शन कर दिया वही सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव अपने पुत्र अखिलेश यादव खुद मैदान मे उतर कर चुनाव प्रचार किया है । इन चुनावों में परिस्थिति का गांभीर्य समझते हुए अपनी पहली उपस्थिति दर्ज करते हुए मुलायम ने अपने के बेटे को बचा ने के  लिए करहल में वोट मांगा जब किदूसरी  अमित शाह ने वोटरओं से कहा कि केवल एक करहल की सीट  300 सीटों का काम कर सकती है अमित शाह ने प्रचार मे कहा था की “करहल में bjp  को जीत दिलाएं और राज्य से सपा का सफाया हो जाएगा.

UP Election तीसरे चरण कुछ महत्वपूर्ण सीट 

आज होने वाले तीसरे चरण  मे मंत्री सतीश महाना महाराजपुर-कानपुर से  और  मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री भोगांव-मैनपुरी से अपनी किस्मत आजमाएंगे बहुचर्चित हाथरस विधान सभा सीट से रामवीर उपाध्याय बीजेपी से चुनाव मैदान में हैं, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद फर्रुखाबाद सदर से कांग्रेस की प्रत्याशी  हैं.साल 2017 में बीजेपी ने तीसरे चरण की 59 सीटों में से कुल 49 सीटें जीत कर उत्तर प्रदेश की राजनेती मे इतिहास रचा था 

राज्य मे पहिला  चरण में 10 फरवरी को सम्पन्न हुवा था जिस मे  58 सीट पर वोटिंग प्रक्रिया पूरी हुई वही  दूसरे चरण में 14 फरवरी को 55 सीटों वोट डाले गए.  प्रदेश मे कुल 7  चरणों मेंमतदान होना है  7 मार्च को इसका आखरी चरण होगा . उत्तर प्रदेश सहित पाँच राज्यों के चुनाव  परिणाम 10 मार्च को आएंगे. UP Election result 10 march 2022

UP Election 2022 से जुड़ी अन्य खबरे 

up election आयोध्या मे चुनाव प्रचार के दोरन  चली गोली